फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chiluataal lake

चिलुआताल झील का होगा सुंदरीकरण

Mon, 21 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 21 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
chiluataal lake
‌चिलुआताल झील में नौका भ्रमण करते सांसद आदित्यनाथ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
फर्टिलाइजर स्थित चिलुआताल के संरक्षण एवं सुंदरीकरण का कार्य हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के तत्वावधान में किया जाएगा। इसका शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के बीच महंत आदित्यनाथ ने रविवार को किया।
विज्ञापन


इस दौरान महंत आदित्यनाथ ने कहा कि 400 एकड़ क्षेत्रफल में फैले चिलुआताल में जल संरक्षण की दृष्टि से डिसिल्टिंग का कार्य किया जाएगा। खाद कारखाने के लिए 30 लाख क्यूसिक जल की आपूर्ति होनी है। इस दृष्टि से झील का संरक्षण कम पैसे में पर्याप्त जलापूर्ति के साथ ही राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के लिए यह काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना का प्रारंभिक आगणन अभी 22 करोड़ है। डिसिल्टिंग का कार्य जल की उपलब्धता के अनुसार होना है, इस लिए डिटेल पीपीआर नया स्टडीज शुरू हो रहा है। जो 45 दिन में तैयार हो जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 20 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही उसके सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। ताल के चारो तरफ फुटवाथ वे, बोेटिंग प्लेटफार्म, लाइटिंग आदि की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन के सीएमडी अरुण कुमार गुप्त, मुकेश करन, गौतम सिन्हा, डीबी राव, एएन तिवारी, चंद्र प्रताप, केके श्रीवास्तव, एके शर्मा, डीके सिंह, विनय कुमार लाल, रामजी लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, सौरभ विश्वकर्मा, धर्मपाल, मनोज सिंह, भिखारी प्रजापति, महंत रविंद्रदास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed