{"_id":"5c8fd1b8bdec2214577e6fbd","slug":"child-burn-alive-in-hut-durning-fire-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया किशोर
Mon, 18 Mar 2019 10:43 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर श्रीपाल गांव में झोपड़ी में लगी आग में एक किशोर जिंदा जल गया। घटना सोमवार की रात साढ़े 9 बजे की है। अगलगी का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
रामपुर श्रीपाल गांव के बाहर चंद्रेश्वर सिंह का मकान है। बगल में स्थित झोपड़ी में पशु बांधे जाते हैं। सोमवार की रात चन्द्रेश्वर का पुत्र राजू (13) झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान विद्युत शाट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी झोपड़ी को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
राजू अंदर ही फंस गया। आग की लपटें उठती देख लोग शोर मचाने लगे। चीख पुकार सुन पहुँचे घरवाले ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। आग से झोपड़ी में बंधे एक पड़िया, चार बकरियों और कुछ मुर्गियों की भी मौत हो गयी। एसओ विनय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन