फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi ADITYANATH worship and visited in traditional special costumes in gorakhpur

रामायण हम सभी के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने वाली: सीएम योगी

Tue, 08 Oct 2019 05:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Oct 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi ADITYANATH worship and visited in traditional special costumes in gorakhpur
भव्य शोभा यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण हम सबके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने वाली है। भगवान राम ने वनगमन और राम राज्य की स्थापना के बीच सामाजिक समता और वन्य जीवों का संरक्षण भी किया। वनवासी समुदाय के लोगों, दलितों और आदिवासियों को एकजुट किया। 
विज्ञापन


सभी को साथ लेकर सेना बनाई और रावण के खिलाफ विजयश्री हासिल की। वह मंगलवार को अधियारीबाग रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम के लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर आयोजित राजतिलक कार्यक्रम प्रसंग को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज दुनिया विजयदशमी मना रही है। त्रेता युग में रावण दुनिया भर के आंतक का पर्याय था। रावण सिर्फ त्रेता युग में नहीं, बल्कि हर युग में होता है। रावण की यह उपस्थिति हम सबको जीवन में सदैव विपरीत परिस्थितियों में संयम न खोते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। 5.51 लाख दीप सरयू तट पर जलाए जाएंगे। अयोध्या में 26 देशों की रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने कहा कि इन देशों की भाषा भले ही भिन्न हो लेकिन सभी के भाव एक ही है। थाईलैंड के राजा खुद को राम का वंशज मानते हैं। उन्होंने आयोजकों से कहा कि वे रामायण शोध संस्थान के लोगों से बात कर विदेश की रामलीला का गोरखपुर में मंचन कराएं। 

गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक उमड़ा जनसैलाब

Chief Minister Yogi ADITYANATH worship and visited in traditional special costumes in gorakhpur
भ्रमण करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर एवं रामलीला मैदान तक विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ की परंपरागत रूप से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा निकली। 

इसमें गद्दी पर सवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शोभायात्रा जिधर से गुजरी सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं ने उसका जोरदार स्वागत किया और फूल बरसाए। सबसे आगे हनुमान अखाड़े के लोग चल रहे थे। उनके पीछे श्रद्धालुओं का समूह जय श्रीराम और नाथ संप्रदाय का जयकारा लगाते हुए चल रहा था। हनुमान जी की प्रतिमा भी शोभा यात्रा में शामिल थी।

परंपरागत अस्त्र-शस्त्र के सुसज्जित यात्रा
शोभायात्रा में हाथों में तलवार, फरसा, भाला समेत अन्य पारंपरिक शस्त्र से सुसज्जित युवाओं की सेना भी शामिल थी। लोग कौतूहल के साथ उन्हें देख रहे थे। उन्होंने जुलूस के दौरान शस्त्र संचालन के अपने कौशल और शौर्य को भी प्रदर्शित किया।

बच्चों ने दिखाए लाठी के करतब

Chief Minister Yogi ADITYANATH worship and visited in traditional special costumes in gorakhpur
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में लाठी खेलते बच्चे आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। यात्रा में श्रद्धालुओं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के हाथों में नाद, ध्वज, दंड और परंपरागत अस्त्र-शस्त्र थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा
विजय शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस, एनएसजी के सुरक्षाकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात थे। शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह छतों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed