{"_id":"5c79f117bdec22736d6a27ff","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-holds-janta-darbar-in-gorakhnath-temple-premises-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने 'अपने शहर' में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने 'अपने शहर' में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्या
Sat, 02 Mar 2019 08:27 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दरबार' लगाया हुआ है, जहां दूर-दूर से लोग अपनी समस्या लेकर सीएम से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर रात गोरखपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath holds 'Janta Darbar' in Gorakhnath temple premises in Gorakhpur. pic.twitter.com/urA2jwja7V
— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2019
विज्ञापन
वहीं आज सुबह 10.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पीपीगंज में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के साथ ही भव्य किसान मेला का उद्घाटन करेंगे। पीपीगंज में ही कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक फतेहबहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में चौकमाफी के पास भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री को हिस्सा लेना है। दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री मोतिहारी बिहार जाएंगे। अपराह्न 4.30 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर आएंगे, फिर शाम पांच बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।