फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Foundation stone and inaugurated seven projects In Gorakhpur

दिवाली पर गोरखपुर को 1.32 करोड़ का तोहफा, सीएम ने किया सात परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Mon, 28 Oct 2019 12:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Foundation stone and inaugurated seven projects In Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर गोरखपुर जिले की ग्रामपंचायत तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव के विकास के लिए 1.32 करोड़ की परियोजना की कुल सात परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को हैंडवाश के प्रस्तुतीकरण पर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के पांच तथा महराजगंज के एक वनटांगिया गांव के मुखिया को प्रशस्ती पत्र दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दिवाली की बधाई शुभकामना देते हुए जनपद के चयनित पांच वनटांगिया बस्ती को राजस्व गांव का दर्जा दिया। इन गांवों में 791 आवास, बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 694 आवास का निर्माण हो गया है। जबकि 97 निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बालिकाओं को 6 चरणों में 15000 की धनराशि दी जाएगी।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विपिन सिंह, शीतल पांडे, महेंद्र पाल सिंह, संत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रमांकात निषाद, कमिश्नर, डीएम, सीडीओ एडीजी, आईजी, एसएसपी सहित अन्य कई लोग थे।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
- गोरखपुर छावनी से रेलवे लाइन रजही तक 4.75 मीटर खड़ंजा।
- तिकोनिया नंबर तीन में 300 मीटर आंतरिक इंटरलाकिंग सड़क।
- रजही आजादनगर वनटांगिया गांव 158 मीटर इंटरलाकिंग।
- वनटांगिया गांव चिलबिलवां में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य, आम बाग व जंगल तीकोनिया न.3 में प्राथमिक विद्यालय लिए टीन शेड।
 शिलान्यास
-तिकोनिया नंबर दो में 600 मीटर खड़ंजा सड़क।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed