फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Big statement on liquor case

शराब कांड पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- इसके पीछे हो सकती है सपा की साजिश

Sun, 10 Feb 2019 12:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Feb 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Big statement on liquor case
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शराब पीने से हुई मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है। दो दिवसीय (9, 10 जनवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शनिवार की देर रात सर्किट हाउस में कहा कि यूपी में शराब पीने से पहले जो मौतें हुई थीं, उसमें सपा के लोगों की भूमिका सामने आई थी। 
विज्ञापन


अब जो मामले हुए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। देखा जा रहा है कि कहीं षडयंत्र तो नहीं किया गया। ऐसा हुआ तो षडयंत्रकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में 23 और 24 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर, सहारनपुर की घटना की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी, आबकारी अधिकारी और पुलिस कर्मियों की जवाबदेही तय की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले से संबंधित किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

उत्तराखंड के हरिद्वार के एक गांव में पार्टी थी, जिसमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लोग भी गए थे। वहां कच्ची शराब परोसी गई, यह मिलावटी थी या फिर जहरीली, इसकी जांच कराई जा  रही है। 

इस मामले में शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से बात की गई है। कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह की जानकारी भी मांगी गई है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। 

जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उन सबको 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के आजमगढ़, कानपुर, हरदोई और बाराबंकी में पहले भी शराब पीने से मौतें हुई थीं। जांच कराई गई तो सपा नेताओं की भूमिका सामने आई थी। 

इस बार भी जांच कराई जा रही है।  साजिश हुई तो सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के सभी जिलों के अफसरों को अलर्ट किया गया था। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ और सख्ती होगी। जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनके प्रति गहरी संवेदना है। अस्पतालों में बेहतर इलाज मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed