फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   checkning team return, medical store open

टीम के जाते ही खोल दी दुकानें

Sun, 31 Jan 2016 08:37 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
checkning team return, medical store open
शनिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में जांच के दौरान बंद हुईं दवा की दुकानें रविवार को फिर से खुल गईं। गैर जनपदीय टीम के जाते ही सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया। लेकिन सख्ती के मूड में दिख रहे ड्रग विभाग ने इन दुकानों को कारण बताओ नोटिस भेज दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर भी साफ कह रहे हैं कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार से शनिवार तक अलीगढ़ के सहायक आयुक्त आरपी पांडेय की अगुवाई में गैर जनपदीय टीम ने कई मेडिकल स्टोरों की जांच की थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर और सहजनवां में कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए थे। इन दुकानदारों पर विभाग की नजर पड़ चुकी है। इनसे नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फिर इन दुकानों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नियम है कि जांच के दौरान दुकान बंद मिलने पर कारण बताना होता है और जवाब सही नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed