फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Central team demonds the record of death due to encephalytis

केंद्रीय टीम ने मांगा इंसेफेलाइटिस से गई जान का रिकार्ड

Thu, 28 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Central team demonds the record of death due to encephalytis
मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करते केन्द्रीय टीम के डॉक्टर। - फोटो : Mahesh Kumar
पूर्वांचल के लिए महामारी बने इंसेफेलाइटिस के कारणों पर मंथन के लिए आई केंद्रीय टीम ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान एक-एक मरीज के पास पहुंचकर टीम ने ब्यौरा जुटाया। टीम ने तीमारदारों से प्रारंभिक लक्षण और इलाज के लिए पहली बार मरीज को ले जाने वाले डॉक्टर के बारे में जानकारी ली। एक बार फिर झोला छाप डॉक्टरों का मामला सामने आया। टीम ने बीते साल जुलाई और अगस्त में हुई मौतों का रिकॉर्ड और भर्ती मरीजों के रीढ़ की हड्डी के पानी (सीआईएसएफ) सैंपल और ब्लड सैंपल मांगा है। टीम बृहस्पतिवार को भी जांच करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने सीएमओ से मुलाकात की थी और उनसे बीमारी की वजह पर चर्चा की थी। बुधवार की सुबह दस बजे टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और 100 बेड के इंसेफेलाइटिस वार्ड, बाल रोग, लैब में जाकर गहन छानबीन की। टीम में एम्स के डॉक्टर भी शामिल हैं जो इस बीमारी की वजह को जानने का प्रयास कर रहे हैं। देर शाम तक मेडिकल कॉलेज में टीम मौजूद रही और लैब से लेकर वार्ड तक का हाल भी जाना। वेंटिलेटर के मॉनीटर कम होने पर टीम ने सवाल खड़े किए और एक कमरे में बंद पांच वेंटिलेटर को बाहर निकाला गया। बताया गया कि सभी खराब है मगर उसमें से दो मॉनीटर चालू हालत में मिले हैं। तकरीबन हर मरीज के तीमारदार ने ये बताया कि वह पहली बार इलाज के लिए नजदीकी झोलाछाप डॉक्टर के पास साधारण बुखार मानते हुए गए थे। 
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर ली जानकारी
  • पीने के लिए इस्तेमाल करने वाला पानी
  • घर के आसपास सुअर बाड़े 
  • पहला लक्षण क्या दिखा और इलाज को कहां गए
  • मेडिकल कॉलेज में कब आएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed