फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cctv puts with hording

होर्डिंग के साथ ही लगेगा सीसीटीवी कैमरा 

Fri, 08 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
cctv puts with hording
सीसीटीवी - फोटो : demo
नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए शहर में 107 जगहों पर यूनिपोल लगाएगा। यूनिपोल के साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। दोनों का विज्ञापन एक साथ जल्द ही निगम प्रशासन निकालेगा। जिन जिन जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगना है इस संबंध में पुलिस से जानकारी मांगी गई है। निगम ने यूनिपोल लगाए जाने वाले चौराहों की जानकारी पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन को पहले केवल यूनिपोल ही लगना था। लेकिन शहर में बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के सहयोग से इसी यूनिपोल के साथ सीसीटीवी कैमरा भी लगाने पर सहमति बनी थी। नगर निगम डिवाइडर यूनिपोल, फ्लैग यूनिपोल, साइड यूनिपोल लगाएगा। शहर में जिन जगहों पर यूनिपोल लगने हैं निगम प्रशासन ने उन्हें चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किन किन यूनिपोल पर कैमरा लगाया जाएगा जिससे पुलिस को मदद मिल सके इसके लिए जगह को चिह्नित किया जाना है। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने एसपी सिटी से मुलाकात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेगा डिवाइडर यूनिपोल 
बेतियाहाता से शास्त्रीचौक, शास्त्रीचौक से टाउनहाल चौक, टाउनहाल चौक से काली मंदिर तिराहा, कार्मल स्कूल रोड, रेलवे स्टेशन चौराहा से मालगोदाम रोड, धर्मशाला पुल से असुरन चौक, राप्तीनगर चौक से राप्तीनगर कॉलोनी, इंदिरा बाल बिहार तिराहा से जीडीए कॉप्लेक्स, जिला परिषद रोड, टाउनहाल चौक से बैंक रोड तिराहा, शास्त्रीचौक से अंबेडकर चौक, अंबेडकर चौक छात्रसंघ। 

फ्लैग यूनिपोल 
रेलवे स्टेशन चौराहा से मालगोदाम रोड, मोहद्दीपुर चौराहा से पैडलेगंज तिराहा, धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ पुल तक, मोहद्दीपुर चौक से गुरुग तिराहा, अमर उजाला तिराहा, पादरी बाजार चौक से खजांची चौक, महेवा चौक से प्रेमचंद पार्क होते हुए टीडीएम तिराहा, अमर उजाला तिराहा से तारामंडल रोड,, गुरुंग तिराहा से इंजीनियर कॉलेज रोड।

साइड यूनिपोल 
शास्त्रीचौक बीएसएनएल आफिस के पास, टाउनहाल कचहरी चौराहे से कचहरी क्लब, बेतियाहाता चौक से सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सामने, अग्रसेन चौराहे से बैंक रोड, हरिओम तिराहा से जीडीए टॉवर, काली मंदिर तिराहा से पुलिस लाइन पूर्वी, काली मंदिर तिराहा से पुलिस लाइन पश्चिमी, अंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा, आरटीओ तिराहा के पास, रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप मूर्ति से युनिवर्सिटी चौक, युनिवर्सिटी चौक से रेलवे म्यूजियम, पैडलेगंज तिराहा से छात्रसंघ, गुरुंग तिराहा से इंजीनियर कॉलेज रोड, अमर उजाला तिराहा से तारामंडल रोड, गुरुंग तिराहा से कसया रोड, असुरन चौक से मेडिकल कॉलेज रोड। 


यूनिपोल कहां-कहां लगने हैं ,उन जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। किन-किन पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगेगा इसका निर्णय पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद निया जाएगा। 
स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed