फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV on gorakhpur

अगले महीने से शहर के ट्रैफिक पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा

Sun, 20 Oct 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
CCTV on gorakhpur
अगले महीने से शहर के ट्रैफिक पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अगले महीने से हर वक्त क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे की निगरानी में रहेगी। 2.82 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगभग बनकर तैयार हो गया है। इसके अंतर्गत शहर के नौ चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाने का काम अंतिम चरण में है। कंट्रोल और कमांड सेंटर भी करीब 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो गया। डीएम को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक बनाने के क्रम में इसे हाई स्पीड इंटरनेट से लैस किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से फिलहाल शहर के नौ चौराहों की निगरानी होगी। यहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे चौराहों के आसपास गाड़ियों के बेतरतीब खड़ी होने या जाम होने पर कंट्रोल रूम में ही बैठकर स्पीकर से एनाउंस कर जाम खुलवाया जा सके।
विज्ञापन

यहां लगाए जा रहे हैं ट्रैफिक सिग्नल
गोलघर काली मंदिर, गणेश चौक, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, नौसड़ तिराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज एवं रूस्तमपुर चौराहा
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 2.82 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का काम अंतिम चरण में है। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। अगले महीने काम पूरा हो जाएगा। - सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed