Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High population density, urban settlement patterns, and environmental conditions have been identified as the contributing factors; Chargawan has been classified as 'very high risk,' while three other blocks fall into the 'high risk' category.

एम्स- शोध डेंगू::: डेंगू का हॉटस्पॉट बना चरगांवा, जिले का एक तिहाई हिस्सा जोखिम में

Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
High population density, urban settlement patterns, and environmental conditions have been identified as the contributing factors; Chargawan has been classified as 'very high risk,' while three other blocks fall into the 'high risk' category.
- घनी आबादी, शहरी बसावट और पर्यावरणीय परिस्थितियां बनी वजह, चरगांवा को अति उच्च, तीन ब्लॉकों को उच्च जोखिम श्रेणी में रखा
विज्ञापन


- जिले के 32.87 प्रतिशत हिस्से में डेंगू के अनुकूल परिस्थितियां

गोरखपुर। जिले में डेंगू का सबसे अधिक जोखिम चरगांवा ब्लॉक में पाया गया है। इस ब्लॉक में घनी आबादी, शहरी बसावट और पर्यावरणीय परिस्थितियां डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने के लिहाज से अधिक अनुकूल मिली हैं। यह जिले के 20 ब्लॉकों में इकलौता ब्लॉक है जिसे अति उच्च जोखिम श्रेणी में जगह मिली है। सहजनवां, जंगल कौड़िया और पिपरौली को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है।
एम्स गोरखपुर के कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. यू वेंकटेश ने गोरखपुर के भौगोलिक और पर्यावरणीय हालात का विश्लेषण किया। यह अध्ययन रिपोर्ट को 22 अक्तूबर 2026 को ''ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हेल्थ'' जर्नल में प्रकाशित हुआ। इसके लिए 2025 की सैटेलाइट तस्वीरों, बारिश, तापमान, जमीन की ऊंचाई, जलस्रोतों से दूरी, आबादी के घनत्व और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच समेत 14 मानकों को शामिल किया गया। आठ विशेषज्ञों की मदद से इन मानकों का महत्व तय कर डेंगू जोखिम सूचकांक तैयार किया गया।
विज्ञापन


डॉ. वेंकटेश ने बताया कि अध्ययन में चरगांवा का जोखिम सूचकांक 3.351 रहा जो सभी ब्लॉकों में सबसे अधिक है। यहां आबादी का घनत्व 8,135 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पाया गया जबकि कैंपियरगंज में यह सबसे कम 1058 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। शोधकर्ताओं के अनुसार, चरगांवा में आबादी की घनी आबादी का स्तर सबसे अधिक रहा। इसी वजह से इसका समग्र जोखिम सूचकांक दूसरे ब्लॉकों से ऊपर रहा। जिले के कुल क्षेत्रफल का 32.87 प्रतिशत हिस्सा उच्च और अति उच्च जोखिम श्रेणी में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 ब्लॉकों में इस तरह आंका गया जोखिम
अति उच्च : चरगांवा
उच्च : सहजनवां, जंगल कौड़िया और पिपरौली
मध्यम : सरदारनगर, खजनी, उरुवा, पाली, पिपराइच, बेलघाट, खोराबार, कैंपियरगंज, भरोहिया, गोला और बांसगांव
निम्न : गगहा, भटहट, कौड़ीराम और बड़हलगंज
अति निम्न : ब्रह्मपुर

--
मरीजों के आंकड़ों से भी किया मिलान

शोधकर्ताओं ने वर्ष 2025 में सामने आए 225 लैब से पुष्ट डेंगू मरीजों के आंकड़ों से भी मानचित्र का मिलान किया। चरगांवा में सबसे अधिक 110 मरीज मिले जो कुल मरीजों का 48.9 प्रतिशत हैं। हालांकि प्रति लाख आबादी पर सबसे अधिक 7.17 मरीज जंगल कौड़िया में मिले। डाॅ. वेंकटेश के मुताबिक, यह मानचित्र डेंगू की भविष्यवाणी नहीं करता बल्कि उन इलाकों की पहचान में मदद करता है जहां मच्छरों के पनपने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसका इस्तेमाल निगरानी, मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने और जागरूकता अभियान की प्राथमिकता तय करने में किया जा सकता है।
कोट,
सैटेलाइट मैपिंग और जीआईएस तकनीक के जरिये डेंगू के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की पहचान करना बीमारी की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे शोध से स्वास्थ्य विभाग को पहले से रणनीति बनाने और प्रभावी निगरानी में मदद मिल सकती है।


- डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, एम्स गोरखपुर
---------------------------------------------
एक्शन प्लान तैयार कराएगा स्वास्थ्य विभाग

शोध रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों का अध्ययन कर विधिवत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर डेंगू के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- डॉ. नंदलाल कुशवाला, सीएमओ

-------------------------------------

(डॉ वीके सुमन, फिजिशियन-जिला अस्पताल)
डेंगू से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

- घर और आसपास पानी जमा न होने दें। ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।
- कूलर, पानी की टंकी, गमलों की ट्रे और पुराने टायरों की नियमित सफाई करें।

- पानी रखने वाले बर्तनों और टंकियों को हमेशा ढककर रखें।
- कूलर का पानी हर सप्ताह बदलें और उसकी टंकी को साफ करें।

- दिन में भी मच्छरों से बचाव करें क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है।
- पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।

- घरों में खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगवाएं।
- आसपास जलभराव या मच्छरों के लार्वा दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।

- तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द या शरीर पर चकत्ते दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed