फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cattle officer committed suicide by hanging in gorakhpur

यूपी: पशुधन प्रसार अधिकारी ने की खुदकुशी, वजह जानकर पुलिस हैरान

Thu, 13 Dec 2018 05:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
cattle officer committed suicide by hanging in gorakhpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित रामजानकी नगर कॉलोनी में पशुधन प्रसार अधिकारी श्याम सुंदर पांडेय (52) ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर बुधवार की सुबह खुदकुशी कर ली। वह महराजगंज के श्यामदेउरवा के पशु सहायता केंद्र मंगलपुर में तैनात थे। 
विज्ञापन


महराजगंज के पशुधन प्रसार अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष भी थे। अफसर की आत्महत्या की सूचना पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से भी जांच की गई। पुलिस के मुताबिक कर्ज, पारिवारिक वजहों से श्याम सुंदर तनाव में थे। दवाइयां भी खा रहे थे। 
विज्ञापन


श्याम सुंदर मूलरूप से देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अकटहा गांव के रहने वाले थे लेकिन पिछले 15 सालों से परिवार के साथ रामजानकी नगर में रहते थे। बुधवार को वह सुबह की सैर करके लौटे और सीधे अपने कमरे में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6:30 बजे के करीब पत्नी इंदू देवी चाय लेकर गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। तो इंदू ने छोटे बेटे आशीष कुमार पांडेय को बुलाया। 

बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो श्याम सुंदर पंखे से लटक रहे थे। इसके बाद आशीष ने धक्का मारकर दरवाजा खोला। श्यामसुंदर का फंदे से लटकता शव देखकर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी गई। 

शांत स्वभाव के थे श्याम सुंदर
घरवालों के मुताबिक सुबह पांच बजे के करीब श्याम सुंदर मार्निंग वॉक पर गए थे। वहां से लौटने के बाद ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। श्यामसुंदर शांत स्वभाव के थे। पिछले कुछ दिनों में उनके व्यवहार में भी किसी तरह का बदलाव नहीं था। 

तीन बेटे के पिता थे

श्यामसुंदर अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे छोड़ गए। बड़ा बेटा विवेक कुमार पांडेय (28), आलोक कुमार (24) बीटेक करके नई दिल्ली और हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा आशीष कुमार (21) बीएससी कर रहा है। 

कर्ज और घरेलू परेशानियों की वजह से वह लंबे समय से अवसाद में थे। कुछ समय से वह दवाएं भी ले रहे थे। अवसाद की वजह से ही उन्होंने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। - प्रवीण सिंह, सीओ, गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed