{"_id":"59073e614f1c1bcc3a442377","slug":"cash-problem-in-gkp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से नहीं मिल रही करेंसी, एटीएम कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई से नहीं मिल रही करेंसी, एटीएम कंगाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
कैश
- फोटो : cash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई से करेंसी नहीं मिल पाने की वजह इन दिनों शहर के एटीएम कंगाल हैं। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटक रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौट रहे हैं। करीब 20-22 दिनों से यह संकट बना हुआ है। इसके बावजूद बैंक यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि समस्या कब तक दूर होगी। हालांकि सभी बैंकों के अधिकारी लगातार आरबीआई से करेंसी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। सामान्य तौर पर गोरखपुर के बैंकों को 15 दिन पर करीब 500 करोड़ रुपये रिजर्व बैंक की ओर से दिया जाता है, लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के पहले सप्ताह तक मात्र 800 करोड़ रुपये ही मिले हैं। इस करेंसी से किसी तरह अप्रैल में काम चल गया, लेकिन अधिकांश बैंक एटीएम में करेंसी लोड करने की बजाए बैंक में आने वाले अपने खाताधारकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे शहर के तमाम एटीएम की स्थिति कंगालों सी हो गई है और लोग करेंसी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
- आरके सिंह, लीड बैंक मैनेजर
- आलोक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेंट्रल बैंक
विज्ञापन
95 प्रतिशत एटीएम हो गए हैं खाली
शहर में 256 एटीएम हैं। इनमें सर्वाधिक स्टेट बैंक के हैं। बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को छोड़कर शहर के अन्य स्टेट बैंक के एटीएम की भी स्थिति यही है। एसबीआई बैंक रोड के एजीएम अमर सिंह ने कहा कि उपलब्ध करेंसी से पिछले कई दिनों से काम चलाया जा रहा है। कोशिश रहती है कि एटीएम में भी करेंसी लोड की जाए।
विज्ञापन
हर माह रहती है करीब 1000 करोड़ की डिमांड
अब तक सामान्य तौर पर प्रत्येक 15 दिन पर गोरखपुर के तमाम बैंकों की ओर से रिजर्व बैंक को करीब 500 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी जाती है। यानी कि हर माह करीब 1000 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी जाती है। 12 अप्रैल के बाद गोरखपुर के किसी भी बैंक को रिजर्व बैंक की ओर से कोई भी रकम नहीं भेजी गई है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक से 500 करोड़ रुपये समेत कुल 850 रुपये की निकासी हुई है। इस वजह से बैंकों में करेंसी की काफी किल्लत हो गई है। शहर के करीब 95 प्रतिशत एटीएम में करेंसी नहीं है।
विज्ञापन
- आरके सिंह, लीड बैंक मैनेजर
जल्द करेंसी नहीं मिली तो बढ़ सकती है परेशानी
पता नहीं किसी वजह से रिजर्व बैंक करेंसी उपलब्ध नहीं करा रहा है। करीब 40 दिन पहले हमारे बैंकों को रिजर्व बैंक से करेंसी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद से हमें कोई भी करेंसी नहीं मिली। इससे हमारे तीनों करेंसी चेस्ट पूरी तरह से खाली हो चुके हैं। इलाहाबाद बैंक से करेंसी लेकर काम चलाना पड़ रहा है। खाताधारकों से मिलने वाली करेंसी से काम चल रहा है। अगर जल्द आरबीआई करेंसी उपलब्ध नहीं कराता है तो परेशानी काफी बढ़ जाएगी।- आलोक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेंट्रल बैंक