{"_id":"57446d454f1c1b642c6909ab","slug":"case-filed-against-those-people-who-jaam-the-road-for-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए जाम लगाने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए जाम लगाने वालों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 24 May 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के लिए बक्शीपुर में जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल की तहरीर पर छह नामजद समेत 76 लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के वीडियो फुटेज से हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल ने यह कार्रवाई की है।
21 मई की रात बिजली कटौती के खिलाफ लोगों ने बक्शीपुर उपकेंद्र में हंगामा किया था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रात 11:30 बजे बक्शीपुर चौराहा पर जाम लगा दिया था। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय राज सिंह ने लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। हंगामा बढ़ने पर राजघाट, तिवारीपुर पुलिस को भी बुला लिया गया। फोर्स के पहुंचने पर नाराज लोगों ने जाम हटाया था।
कोतवाल ने इस मामले में सौरभ विश्वकर्मा, याकूब, गोलू यादव, कक्कू, शंकर वर्मा, इरफान और 70 अज्ञात पर जाम लगाकर सड़क पर आवागमन ठप करने, बलवा करने, हंगामा करके दहशत का मौहाल बनाने और लोक सेवक के कार्य में बाधा खड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज से अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी हुई है।