{"_id":"5ce0300ebdec220743638d15","slug":"case-file-mp-praveen-fake-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रवीण का फर्जी ऑडियो वायरल करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रवीण का फर्जी ऑडियो वायरल करने पर केस दर्ज
Sat, 18 May 2019 09:47 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 09:47 PM IST
सार
सांसद की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने की कार्रवाई, जांच शुरू
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विस्तार
गोरखपुर के संतकबीरनगर से भाजपा प्रत्याशी और गोरखपुर शहर से सांसद प्रवीण निषाद का फर्जी ऑडियो वायरल किए जाने के मामले में शनिवार को देरशाम शाहपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस ऑडियो में एक पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की गई है। देरशाम सांसद ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कुछ लोग हताशा में फर्जीवाड़ा करने में लगे हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भी इसे विरोधियों की साजिश बताया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं मामले में शाहपुर पुलिस ने बताया कि सांसद प्रवीण निषाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन