फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   carrier arrested with 1.20 crore heroine

1.20 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए कैरियर

Tue, 12 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
carrier arrested with 1.20 crore heroine
गिरफ्तार
मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के दो कैरियर मंगलवार को 1.20 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने गुलरिहा में आकाशवाणी केंद्र के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए कैरियर कुशीनगर और महराजगंज के रहने वाले हैं। मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ के साथ ही गुलरिहा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ विकास त्रिपाठी को मंगलवार को मुखबिर से हेरोइन की खेप लेकर तस्कर के गोरखपुर आने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर मंगलवार की दोपहर गुलरिहा में आकाशवाणी केंद्र के पास दरोगा अशोक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह के साथ पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब सूचना के आधार पर महराजगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर इनक पास से रेक्सीन के पैकेट में 800 ग्राम हेरोइन मिला। पैकेट पर मेड इन थाइलैंड लिखा था। पकड़े गए कैरियर की पहचान महराजगंज, घुघली के रहने वाले विनोद कुमार दास, कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुरेश कुशवाहा के रूप में हुई। आरोपियों के पास मिली बाइक और दो मोबाइल कब्जे में लेकर एसटीएफ के साथ ही गुलरिहा पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ एसटीएफ विकास त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 1.20 करोड़ के आसपास है। मादक पदार्थ की खेप नेपाल से बगहा पहुंचाई जाती है जहां से कैरियर के जरिए इसकी डिलेवरी कराई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगहा के रहने वाले बाबू ने दिया था पैकेट
बगहा के रहने वाले बाबू ने सुरेश और विनोद को हेरोइन का पैकेट दिया था। मेडिकल कॉलेज के पास एक व्यक्ति को इसकी डिलेवरी देनी थी। एसटीएफ की पूछताछ  में दोनों ने बताया कि वह कैरियर का काम करते हैं। इससे पहले भी दर्जनों बार गोरखपुर आ चुके हैं। डिलेवरी होने पर उन्हें पांच हजार रुपये मिलते हैं। गैंग के सरगना को उन्होंने नहीं देखा है। तीन साल से वह इस गैंग से जुड़े हैं। 



गोरखपुर से देश के अन्य हिस्साें में भेजा जाता है सामान
हेरोइन के साथ ही अन्य मादक पदार्थ रक्सौल के रास्ते बगहा पहुंचता है। यहां से कैरियर के जरिए दूसरे प्वाइंट पर पहुंचाया जाता है। मादक पदार्थ को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के साथ ही देश के अन्य स्थानों पर भेजने का सेंटर गोरखपुर है। डिलेवरी लेने आने वाले लोगों के बारे में भी उन्होंने जानकारी होने से इन्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed