{"_id":"574b471d4f1c1b82281092b9","slug":"carmal-school-celeberate-silver-junlie-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों बाद मिलीं तो ताजा हो गईं पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों बाद मिलीं तो ताजा हो गईं पुरानी यादें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिल्वर जुबली यूनियन समारोह के लिए जुटीं कार्मल स्कूल की छात्राओं का फैशन शो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्मल इंटर कालेज हाईस्कूल 1989 बैच की पुरातन छात्राओं का दो दिवसीय सिल्वर जुबली यूनियन समारोह होटल शिवाय में हुआ। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 47 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वर्षों बाद छात्राएं आपस में मिलीं तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। फोटो सेशन, कविताएं, नृत्य, गायन, फैशन शो आदि कार्यक्रमों में भागीदारी निभाकर छात्राओं ने एक दूसरे के साथ गुजारे पलों को याद किया और वर्तमान गतिविधियों को साझा किया।
रविवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रुप डांस, फैशन शो व गायन में भाग लेकर छात्राओं ने जमकर मस्ती की। प्रोजेक्टर के जरिये राजस्थान की डॉ. स्मिता गुलाटी सिंह ने पुरानी यादों से जुड़ी तस्वीरें और नए फोटो को प्रस्तुत किया। डॉ. नीना अस्थाना ने खुद की लिखी कविता को फ्रेमिंग कराकर सभी पुरातन छात्राओं को सौंपा तो वहीं डॉ. फातिमा शिबा ने सभी छात्राओं फोटो छपी मग भेंट की। छात्राओं ने दोबारा मिलने का संकल्प लेकर अलविदा कहा।
ग्रुप को एकत्र करने में रजनी केसरवानी व डॉ. स्मिता तथा कार्यक्रम के आयोजन में आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका अरोड़ा का अहम योगदान रहा। इसके पूर्व पुरातन छात्राओं ने कार्मल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एम सलीटा, हेलेन मेनडोनका की मौजूदगी में स्कूल गीत गाया। छात्राओं ने शिक्षक हरिवंद कौर, गजला, मिसेज द्विवेदी, लाल फिलिप, इंदिरा जान, क्लीफर्ड वेरेला को तोहफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आस्ट्रेलिया से रूपाली श्रीवास्तव, गुजरात से ज्योति वैश्य, गंगटोक से राधिका, कोलकाता से परोमिता, मीनू, दिल्ली से रजनी, रिचा आदि छात्राओं ने शिरकत किया।
व्हाट्स ग्रुप के जरिए मिलीं सहेलियां
24 साल बाद छात्राओं को एक साथ मिलाने में व्हाट्स ग्रुप का अहम योगदान रहा। गोरखपुर की रजनी केसरवानी ने दो माह पहले कार्मल बैच 1989 का व्हाट्स ग्रुप बनाया और फिर सिलसिले वार एक दूसरे से सहेलियां जुड़ती गईं।