Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bus-trolly accident in lucknow-gorakhpur four lane express

लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर हुआ भीषण हादस, बस-ट्रेलर धू-धूकर जले

Thu, 21 Nov 2019 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
bus-trolly accident in lucknow-gorakhpur four lane express
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार रात करीब सवा 10 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे के पास यात्रियों से भरी बस चालक की लापरवाही से एक बड़े  हादसे का शिकार होते होते बच गई।

विज्ञापन


लखनऊ से गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस का चालक फोन पर बात कर रहा था। बात करते करते बस चालक ने अपना नियंत्रण बस से खो दिया और बस अनियंत्रित होकर बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही ट्रेलर में टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस धू-धू कर जलने लगी। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग शीशे तोड़कर कूदने लगे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी जान माल के नुकसान की सूचना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में करीब 35 यात्री सवार थे जो लखनऊ ,अयोध्या, छावनी से बैठे थे। बस में सवार सभी सुरक्षित यात्री दूसरे अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। तकरीबन आधे घंटे हाईवे बाधित रहा। हाईवे कर्मचारियों द्वारा यातायात सुचारू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed