{"_id":"5c94cff6bdec22147163ae63","slug":"boy-attack-from-knife-on-two-men-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र का झगड़ा छुड़ाने गए दो युवकों को चाकू मारा, एक घायल की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र का झगड़ा छुड़ाने गए दो युवकों को चाकू मारा, एक घायल की हालत नाजुक
Fri, 22 Mar 2019 05:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
सहजनवां के समाधिया चौराहे पर पिता-पुत्र का झगड़ा छुड़ाने गए दो युवकों को पुत्र ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार को हुई। समाधिया चौराहे पर पलटधारी की पंजर की दुकान है। उसका बेटा मोनू किसी बात पर उससे उलझ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। होली के दिन मारपीट होता देख राहगीर भी रुक गए। सेमराडाडी निवासी बेजू और अनिल दोनों का झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान मोनू ने पिता को छोड़कर बेजू और अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। बेजू के गले और अनिल के हाथ पर चाकू लगने के बाद हमलावर फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल को मामूली चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने मलहम पट्टी कर घर भेज दिया जबकि बेजू को गर्दन पर चोट होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन