{"_id":"57cddb884f1c1bbe30318769","slug":"boxing-china-yadav-win-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग में चाइना यादव को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग में चाइना यादव को स्वर्ण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। स्टेट जूनियर बालिका बाक्सिंग में चाइना यादव ने गोरखपुर मंडल के लिए स्वर्ण जीता। सोमवार को रीजनल स्पोर्ट्स पहुंचने पर साथी खिलाड़ियों ने चाइन का स्वागत किया। कानपुर में भी ‘अमर उजाला’ की तरफ से आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता में चाइना ने स्वर्ण पदक जीता था।
फर्रुखाबाद के परमदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से चार सितंबर तक हुई स्टेट बाक्सिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल से 51 से 54 किलो भार वर्ग में नंदानगर निवासी आनंद यादव की पुत्री चाइना एवं 57 किलो वर्ग में आयुषी सिंह ने हिस्सा लिया। आयुषी तो पहले ही बाउट में बाहर हो गईं, मगर चाइना ने न सिर्फ फाइनल तक का सफर तय किया बल्कि खिताबी मुकाबले में उन्होंने इलाहाबाद की नाहिदा अंसारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
नेशनल जूनियर चैंपियनशिप खेल चुकी चाइना बेस्ट प्रमोटिंग बॉक्सर अवार्ड भी जीत चुकी हैं। देश की सर्वोच्च बॉक्सर मैरीकाम के बाक्सिंग क्लब में उन्हें निशुल्क ट्रेनिंग का आफर भी मिल चुका है। उनके प्रदर्शन पर कोच प्रवीन कुमार, विजेंद्र पाटिल, आशीष वर्मा, पंकज यादव, विजयानंद शाही, पिंकी, प्रीति, सुष्मिता, राघवेंद्र शाही आदि ने बधाई दी है।