फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   born jesus coined city of kerala

जन्मे प्रभु यीशु, कैरल से गूंजा शहर, छूटे पटाखे

Fri, 25 Dec 2015 02:53 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशु के प्रति आस्था व श्रद्घा अर्पित की और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चर्च के पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। चर्चों में पूरी रात जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ चर्च में साढ़े नौ बजे कैरल शुरू हो गया। साढ़े दस बजे मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना आयोजित हुई। यहां के मुख्य पुरोहित विशप थामस थुरुटिमट्टम थे। यहां सभी ने समवेत स्वर में विश्व मंगल की कामना की। पूजा के बाद गोशाला की झांकी के सामने मोमबत्तियां जलाकर केक काटा गया और उसे सभी में वितरित किया गया। इस दौरान पल्ली पुरोहित फादर सिबिचन और सह पुरोहित फादर रोजर आगस्टीन की सक्रिय मौजूदगी रही। सेंट एंथनी चर्च धर्मपुर में विशप डोमनिक कोक्कट ने मिस्सा बलिदान पूजा की।
विज्ञापन

इसके बाद केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां फादर साबू, फादर जेम्स, फादर जीजो आदि मौजूद रहे।
उधर, सेंट जांस चर्च बशारतपुर में आयोजित प्रार्थना में सैकड़ों मसीही लोगों ने हिस्सा लिया। प्रभु यीशु की उपासना की और महिमा के गीत गाये। केक काटकर और एक-दूसरे को खिलाकर पर्व की खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर मसीही मोहल्लों में मेले जैसा माहौल रहा। चर्च के पादरी संजय विन्सेंट ने आराधना की शुरुआत पवित्र बाइबिल के एक अंश के पाठ से की। चर्च के भाई जेम्स ने देश में अमन के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पवित्र भोज का भी आयोजन किया गया। सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार में स्टेनपुर में पादरी अजित लारेंस ने, क्राइस्ट चर्च में पादरी डीआर लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। सभी चर्चों में शुक्रवार को नौ बजे के करीब प्रार्थना सभा आयोजित होगी। उसके बाद घर-घर जाकर क्रिसमस मिलन का सिलसिला शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed