फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bomb blast dhanusha district nepal, inspector and two people died, three serious injured

नेपाल में बम विस्फोट में एक इंस्पेक्टर समेत तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 14 Dec 2019 01:09 PM IST
विजय जैन अतुल मिश्र/ अमर उजाला, नेपाल
अतुल मिश्र/ अमर उजाला, नेपाल Published by: विजय जैन Updated Sat, 14 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
bomb blast dhanusha district nepal, inspector and two people died, three serious injured
विस्फोट में मारे गए इंस्पेक्टर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के धनुषा जिले के महेन्द्रनगर बाजार में एक घर के पास हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
विज्ञापन


धनुषा जिले के महेंद्रनगर कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक मकान के निकट रखा बम फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस के कई घरों को नुकसान पहुंचा। बम धमाके से राजेश्वर साह और उनके बेटे आनन्द साह की घटना स्थल पर मौत हो गई, लोगों को बचाने के प्रयास में एक पुलिस इंस्पेक्टर अमिर भी शहीद हो गया।
विज्ञापन


इस संबंध में धनुषा जिलाधिकारी प्रदीप राज कंडेल ने बताया कि विस्फोट राजेश्वर के घर के शौचालय के रखे बम में हुआ। बम रखे जाने की सूचना जैसे ही महेंद्र नगर पुलिस इंस्पेक्टर को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। जैसे ही बम को हटाने का प्रयास किया गया तो वह विस्फोट हो गया, जिससे इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed