फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boat drowned in River Ghaghra many farmers missing

यूपी: घाघरा नदी में नाव पलटने से डूबे 18 लोग, चार महिलाएं लापता

Sat, 12 Oct 2019 10:49 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 12 Oct 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Boat drowned in River Ghaghra many farmers missing
नदी में डूबी नाव - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर की घाघरा नदी के रामबाग घाट के पास शनिवार सुबह डोंगी नाव पलट जाने से चार महिलाएं समेत 18 लोग डूब गए। घटना में चार महिलाएं लापता हो गईं, जबकि 14 लोग तैरकर बाहर आने में सफल हो गए। चारों महिलाओं की तलाश में एनडीआरफ की टीम जुट गईं है। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग आज सुबह डोंगी नाव पर सवार होकर घाघरा नदी के दो भागों में विभक्त रेता में बोई गई धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। घटना में सभी लोग डूब गए। 

विज्ञापन

Boat drowned in River Ghaghra many farmers missing
तलाशी अभियान - फोटो : Amar Ujala

हालांक डूबने वालों में से 14 लोग तैरकर बाहर आ गए, जबकि चपरा पूर्वी और बालमपुर की दो-दो महिलाएं लापता हो गईं। तहसीलदार वंदना पांडेय ने बताया कि बालमपुर की माया व रेखा और चपरा पूर्वी की रूपा और कविता लापता हो गईं हैं। 

स्थानीय गोताखोर चारों की तलाश करने में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ एके पांडेय, एसओ रणधीर मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर डूबे लोगों की तलाश करवाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed