{"_id":"57ab44914f1c1be15bee50da","slug":"blueprint-is-formed-to-incresae-the-interest-in-sports-in-primary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में रुचि बढ़ाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में रुचि बढ़ाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : amar ujala/file photo
प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के छात्र-छात्राओं में खेलकूद में रुचि बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य उन बच्चों में खेलने की व्यवस्था के साथ साथ उपकरण उपलब्ध कराना है जिन्हें खेलकूद में रुचि है। इसकी जिम्मेदारी व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों को दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2010 से खेलकूद का आयोजन पूरी तरह से बंद हो गया था। इसकी सबसे बड़ी वजह अधिकारियों का खेलकूद में रुचि न लेना था। माध्यमिक स्तर पर जब खिलाड़ियों का टोटा होने लगा तो प्राथमिक स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत वर्ष 2015-16 में जिला, मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अबकी सत्र 2016-17 की शुरूआत से ही बेसिक शिक्षा विभाग ने खेलकूद को बढ़ावे के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया है ताकि आने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सके।
क्या है ब्लू प्रिंट में
बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लू प्रिंट में कार्यालय के निर्माण के साथ ही व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों की तैनाती, खेलकूद आयोजित करने की जिम्मेदारी, प्रतिभाओं को चिह्नित करना और विशेष ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ाना आदि शामिल है।
विज्ञापन
प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में खेलकूद कराने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों को खेलकूद कराने का निर्देश बीएसए की तरफ से दिया गया है। उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हो।
- रीना सिंह, व्यायाम शिक्षक