फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Block went on to major in Pipraich RO

पिपराइच में आरओ से भिड़े ब्लॉक प्रमुख

Sun, 01 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
 पिपराइच में आरओ से भिड़े ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना का टेबल ऊंचा होने पर ब्लॉक प्रमुख का आरओ से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर पुलिस के साथ ही अधिकारी पहुंच गए। टेबल नीचे कर विवाद को खत्म किया गया।

ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही शुक्रवार की शाम ब्लॉक मुख्यालय पर बने मतगणना स्थल को देखने पहुंचे। उनके साथ में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी भी थे। टेबल के सामने हुई बैरिकेडिंग आठ फीट ऊंची होने के साथ ही टेबल पांच फीट दूर लगा था। ऐतराज जताते हुए ब्लॉक प्रमुख ने इसे ठीक करने को कहा तो वहां मौजूद बीडीओ और आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) से बहस हो गई। मतगणना स्थल पर मौजूद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के भी समर्थन में आने के बाद आरओ ने व्यवस्था में सुधार करते हुए वैरिकेडिंग में लगी बल्ली नीचे कराने के साथ ही मतगणना के टेबल को भी करीब कराया जहां से एजेंट मतपत्र को देख सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed