{"_id":"59302e5f4f1c1bac0dbdbf62","slug":"bjp-s-event-on-completion-of-three-years-of-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर तबके को भाजपा का साथ, सबका हुआ विकास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर तबके को भाजपा का साथ, सबका हुआ विकास’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार को भाजपा और पेट्रोलियम व नेचुरल गैस मंत्रालय की तरफ से एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में सबका साथ-सबका विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और ऑयल कंपनियों के अफसरों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ ही उसकी उपलब्धियां भी गिनाईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि सरकार ने जितने भी लोक कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए, वे किसी जाति और मजहब के नहीं, बल्कि सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ‘सबका साथ-सबका विकास’ के वादे को मोदी सरकार ने सच साबित कर दिखाया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने तीन साल में युवा, महिलाओं, किसानों के लिए कई काम किए। जनधन योजना के तहत कई करोड़ गरीबों को पांच हजार की क्रेडिट के साथ ही दो लाख की बीमा सुरक्षा दी। डिजिटल इंडिया ने नौजवानों को आगे बढ़ाया। देश की तमाम गरीब महिलाओं के लिए रसोई गैस सपना था। सालों से वे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को ही विवश थीं। भाजपा सरकार ने उनका दर्द समझा और उज्ज्वला गैस योजना की शुरूआत की। लाखों महिलाएं आज रसोई गैस पर खाना बना रही हैं।
सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि केंद्र की सरकार ने भारत को स्वच्छ करने के संकल्प के साथ स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। फसल बीमा योजना लागू कर करोड़ों किसानों को लाभान्वित किया। कहा कि बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, परिवहन समेत हर क्षेत्र में भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ देश के हर तबके को मिल रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिवेंद्र कुमार जायसवाल ने उज्जवला गैस योजना के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि देश के घर-घर में स्वच्छ ईंधन पहुंचाना पेट्रोलियम मंत्रालय की प्राथमिकता है। इसके लिए गरीबों को निश्शुल्क गैस कनेक्शन के अलावा आम लोगों को भी कनेक्शन में कुछ छूट दी जा रही है। 48 घंटे में लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, वरिष्ठ संभागीय प्रबंधक रमेश कुमार व आनंद मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में शुक्ला गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर विनय शुक्ला, गोल्डेन के विवेक तुली, कालिंदी के अभिषेक सिंह, राघवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, पवन कुमार पांडेय समेत कई गैस एजेंसियों के डिस्ट्रीब्यूटर ने सहयोग किया।