फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   biscut company tax on survey

बिस्किट कंपनियों पर आयकर विभाग का सर्वे

Tue, 09 Feb 2016 02:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को आयकर विभाग की तीन टीमों ने पारले के जॉब वर्क पर बिस्किट बनाने वाली बालाजी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड गीडा, महावीर बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया, संतकबीर नगर व महानगर के सिविल लाइंस स्थित आफिस पर एक साथ सर्वे शुरू किया। कंपनी के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल व रंजू अग्रवाल हैं। अशोक अग्रवाल देश से बाहर हैं। असिस्टेंट कमिश्नर (एसीआईटी) अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने महानगर के सिविल लाइंस स्थित आफि स में सर्वे का काम शुरू किया। इस टीम में राम मनोहर श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, कमलावती यादव, अमित गुप्ता, नाथू प्रसाद व मुकेश कुमार शामिल रहे। एसीआईटी रमेश चंद के नेतृत्व में शामिल रणजीत विश्वकर्मा, राजीव रंजन, वीपी सिंह, इंद्रजीत प्रसाद, मंगल प्रसाद, अखिलेश रमन, महेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव व राकेश निषाद ने गीडा स्थित फैक्ट्री बालाजी बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड में सर्वे किया, जबकि संत कबीरनगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री महावीर बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड में एसीआईटी फैजाबाद पंकज पांडेय के नेतृत्व में एचसी मौर्य, मो. अमीन सिद्दीकी, अमित गुप्ता, नरेंद्र दुबे व वीडी सिंह ने सर्वे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोट
प्रधान आयकर आयुक्त के. विजय कुमार के निर्देश पर सर्वे किया गया है। इसके तहत प्रपत्रों तथा स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।
- आरके विश्वकर्मा, अपर संयुक्त आयकर आयुक्त परिक्षेत्र-1 गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed