फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   biofuel

‘बायोफ्यूल भविष्य में प्रभावी ईंधन होगा’

Sun, 22 Jan 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
biofuel
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सेमिनार का आयोजन किया गया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वनस्पति विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को ‘कम प्रयुक्त पौधे, खाद्य सुरक्षा एवं जलवायु कड़ी’ विषय पर वनस्पति विज्ञान विभाग में कम इस्तेमाल किए जाने वाले पौधों के महत्व पर कई नई जानकारियां सामने आईं। व्याख्यान की शुरुआत अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के प्रो. जीसी पांडेय ने की। ‘हरित ऊर्जा : पर्यावरण रक्षक’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बायोफ्यूल भविष्य में प्रभावी ईंधन होगा। आज वैज्ञानिकों ने ऐसे तमाम वनस्पतियां खोज ली हैं, जिनसे बायोफ्यूल हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल और डीजल से प्रदूषण होता है, वहीं बायोफ्यूल पर्यावरण के अनुकूल है। प्रो. पांडेय ने इसके प्रचार-प्रसार के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शोध केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नालॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिनेश यादव ने वर्तमान में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए कृषि जैव तकनीक के उपयोग की बात कही। कहा कि इसके जरिए रोग और सूखा-बाढ़ जैसी स्थिति के खिलाफ पौधों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करके भरपूर उत्पादन हासिल किया जा सकता है। भारतीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. मृदुल शुक्ल ने वनस्पतियों के जरिए गंगा के शुद्धीकरण का उपाय सुझाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. एनके दुबे ने संगोष्ठी के जरिए प्रकाश में आए तथ्यों को शोध संस्थानों समेत भारत सरकार को भेजने की बात कही। संयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी शुक्ल ने नीति निर्माताओं तक संगोष्ठी का सार भेजने का आश्वासन दिया। सिक्किम यूनिवर्सिटी की डॉ. सुजाता उपाध्याय, मिजोरम यूनिवर्सिटी के अवधेश कुमार समेत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थ्यों ने अपने शोध पत्र पढ़े। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. वीएन पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. मालविका श्रीवास्तव, प्रो. वीएन पांडेय, प्रो. पूजा सिंह, यूपीएफआर के डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. केशव सिह, प्रो. चित्तरंजन मिश्र, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. पीएच पाठक, डॉ. पुष्पेंद्र मिश्र, डॉ. अनूप द्विवेदी, डॉ. दुर्गेश दुबे, डॉ. जयेंद्र, ऋचा श्रीवास्तव, स्नेहा सिंह, डॉ. सुमित, सर्वेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपयोगी वनस्पतियों में भी कमाल के गुण
हिमांचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रो. प्रदीप कुमार और प्रो. मधु कामले का गोरखपुर से गहरा नाता है। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे इस दंपती ने जिमनोप्टेलम (देशज बोली में कउवा जाउर) के औषधीय गुणों पर शोध की है। संगोष्ठी के दौरान आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन में इसी शहर में पैदा हुए प्रो. प्रदीप कुमार यहां झाड़-झंखाड़ में उगने वाले इस पौधे के मेथेनाल एक्सट्रैक्ट को डायरिया, कालरा समेत श्वसन एवं चर्म संबंधी बीमारियों के खिलाफ असरदार बताया। दोनों ने बताया कि शोध में सामने आए निष्कर्षों के मुताबिक भविष्य में इस अनुपयोगी से लगने वाले पौधे से लाभकारी दवाओं का निर्माण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed