फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha, SP BSP, Samajwadi Party, SP, Bahujan Samaj Party, Subhash

इस चुनाव में भाजपा के आगे नहीं गलेगी सपा-बसपा की दाल: सुभाष यदुवंश

Fri, 26 Apr 2019 05:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha, SP BSP, Samajwadi Party, SP, Bahujan Samaj Party, Subhash
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व बसपा अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि सपा-बसपा के लिए 2014 की हार के बाद से ही अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया था। इसी डर के नाते इस चुनाव में वे एक हुए हैं लेकिन भाजपा के आगे उनकी दाल नहीं गलेगी। 

विज्ञापन


यदुवंश शुक्रवार को गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में मिशन-2019 के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। उत्तर प्रदेश में 74 प्लस का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया। 
विज्ञापन


चुनाव में दोनों सरकारों के अच्छे कामों का पार्टी को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा की लड़ाई 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करने की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल रहा है। सिर्फ स्वार्थ के नाते मंचों पर उनके नेता साथ दिख रहे हैं जबकि हकीकत में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर उनके बीच घमासान मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो अध्यक्ष ने गोरखपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी और फिल्म स्टार रवि किशन को भोजपुरी सम्मान का प्रतीक बताया और कहा कि जनता उन्हें जीत दिलाकर इस क्षेत्र का सम्मान जरूर बढ़ाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed