{"_id":"5df29cfe8ebc3e87e577a041","slug":"belipar-munsi-murdered-gorakhpur-city-news-gkp333036915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलीपार में भूमि विवाद में ईंट से सिर कूंचकर मुंशी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलीपार में भूमि विवाद में ईंट से सिर कूंचकर मुंशी की हत्या
विज्ञापन

बेलीपार (गोरखपुर)। इलाके के चारपान खुर्द में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह 6:30 बजे ईंट और लाठी से सिर पर प्रहार कर एक अधिवक्ता के मुंशी हरिओम पांडेय (57) की हत्या कर दी गई। शोर सुनकर आए घरवालों ने आरोपी बृजेश उर्फ अंगद पांडेय को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी बिंदू देवी की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश पांडेय, मार्कंडेय पांडेय, अरुण पांडेय, विपिन, अनिल और अनूप के खिलाफ मारपीट और हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पांच आरोपी अभी फरार हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के मुताबिक, हरिओम पांडेय और बृजेश के बीच लंबे समय से भूमि के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। बृजेश के बेटे मुकेश की बृहस्पतिवार को शादी तय है। दो दिन पहले उस जमीन पर काम कराने को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह हरिओम पांडेय घर के बाहर झाडू़ लगा रहे थे। इसी दौरान बृजेश अपने सहयोगियों के साथ आ गए और फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां पर पड़ी ईंट से हरिओम के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आए घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
तीन लड़की और एक लड़के के पिता थे हरिओम
मृतक हरिओम की तीन लड़कियां विनीता, संगीता व अनीता और एक बेटा शशिबिंदु पांडेय हैं । शशिबिंदु सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। बड़ी बेटी विनीता की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पिता थाने में, बेटे की गई बरात
आरोपी बृजेश उर्फ अंगद पांडेय के दो पुत्र व एक पुत्री है। आरोपी बृजेश उर्फ अंगद ऑटो चलाता है। घटना के बाद पुलिस आरोपी बृजेश को थाने ले गई। उधर, उसके बड़े पुत्र मुकेश की बरात गोरखपुर के झझवा गांव गई। आरोपी की पत्नी कुसुम का कहना है पति शराब के नशे आदि के कारण मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लड़का देवरिया में फल का कारोबार करता है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मन बहुत दुखी है लेकिन शादी की रस्म पूरी की जाएगी।