{"_id":"57c2f8174f1c1b4a38d505d8","slug":"bed-sheet-of-hospital-will-be-colourful","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरा, गुलाबी, नीला, पीला होगा चादर का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरा, गुलाबी, नीला, पीला होगा चादर का रंग
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
अभी तक सफेद रंग की चादर का हाेता था इस्तेमाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में दिन के हिसाब से चादर का रंग तय कर दिया गया है। हर दिन चादर तथा तकिया का कवर न बदले जाने की शिकायतें बढ़ने के बाद यह निर्णय लिया गया है। शासन ने दिन के हिसाब से चादर का रंग निर्धारित करते हुए अस्पतालों में इसे लागू करने का आदेश दिया है। सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को बैगनी या लवेंडर, शनिवार को नीला, रविवार को हल्का गुलाबी या हल्का भूरे रंग के चादर का इस्तेमाल होगा। हालांकि अभी तक चादरों की आपूर्ति नहीं हुई है।
माना जा रहा है कि चादर की खरीद निर्धारित रंगों के हिसाब से रेट कांट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में अभी तक हरे बार्डर की सफेद चादर इस्तेमाल की जा रही है। अधिकारियों द्वारा अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान अक्सर मरीज व उनके परिजन यह शिकायत करते थे कि चादर कई दिनों से नहीं बदली गई है। इसको देखते हुए अलग-अलग रंग की चादर बिछाने का निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में दिन के अनुसार निर्धारित रंग की चादर व तकिए का कवर उपलब्ध कराया जाएगा। अभी चादर की खरीदारी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
- डॉ. एसआर यादव, एसआईसी