{"_id":"56fd36534f1c1b2d2bf00105","slug":"bed-entrance-exam-41-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी को इस बार 41 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा इंतजाम को लेकर आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी का निर्देश गोरखपुर यूनिवर्सिटी को मिल चुका है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इंतजाम में जुट गई है। परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित है।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यह जिम्मेदारी हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र को सौंपी गई है। प्रो. मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों के मुताबिक लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 41 परीक्षा केंद्रों का चयन करने को कहा है।
केंद्रों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। चयनित केंद्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें उन्हें सहमति प्रदान करने को कहा गया है। सहमति मिलते ही परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उन केंद्रों की जानकारी लखनऊ यूनिवर्सिटी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रो. मिश्र ने कहा कि परीक्षा को सुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से आए निर्देश के मुताबिक करीब 20 हजार चार सौ विद्यार्थी गोरखपुर यूनिवर्सिटी के केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।