फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beaten and attempt to burn alive

यूपी: कुशीनगर में मारपीट के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, बोले-मंत्र-मंत्र करती है

Fri, 13 Dec 2019 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, रगडगंज(कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, रगडगंज(कुशीनगर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
beaten and attempt to burn alive
demo - फोटो : demo
गोरखपुर मंडल के जिला कुशीनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर पीट दिया। उन लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और महिला की जान बचाई। शुक्रवार को पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में महिला के पति ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह घर पर नहीं थे। दोपहर में गांव की चार महिलाएं व दो पुरुष उनके घर पहुंचे और पत्नी का बाल खींचते हुए तंत्र-मंत्र का करने का आरोप लगाकर मारने पीटने लगे। पत्नी उन लोगों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। इस दौरान केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। हंगामा बढ़ता देख गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। शाम को वीरेंद्र घर आए तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। शांति भंग की आशंका में चालान किया जा रहा है। तंत्र-मंत्र वाली बात पुष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी की लड़की बीमार है
तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर महिला को मारने-पीटने के मामले की गांव में खूब चर्चा है। लोगों का कहना है कि मारपीट के आरोपियों में से एक व्यक्ति की लड़की बीमार रहती है। घर वालों ने कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। इसके बाद से ही गांव में तंत्र-मंत्र की बात चर्चा में है।


गांव के लोगों का का कहना है कि घर वाले लड़की के इलाज के लिए कई तांत्रिकों से भी मिल चुके हैं। हालांकि गांव के लोगों की इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed