{"_id":"573203ca4f1c1b9164919992","slug":"bear-shop-seized-during-anti-transgressing-compaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर बनी देशी शराब की दुकान सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर बनी देशी शराब की दुकान सील
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम, जीडीए और पुलिस विभाग का अतिक्रमण विरोध अभियान मंगलवार को शास्त्री चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे तक चला। कचहरी बस स्टेशन से सटे नगर निगम की दुकानों के बीच नाला सफ ाई के लिए छोड़ी गई जगह पर अवैध कब्जा कर संचालित देसी शराब की दुकान को सील कर दिया। वहीं एक होटल के खिलाफ पांच हजार का जुर्माना किया गया।
नगर निगम की संयुक्त टीम दोपहर दो बजे शास्त्री चौक से अभियान की शुरुआत की। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सामने फल बेच रहे ठेले वाले अतिक्रमण दस्ता देखते ही भाग गए हालांकि टीम के जाने के बाद फिर ठेला लगा लिया। इसके बाद दस्ते ने अंबेडकर चौराहे से आगे मुर्गा बेच रहे एक दुकानदार की जाली को जब्त कर लिया। कचहरी बस स्टेशन से आगे अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे दो दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
इसी दौरान एक देसी शराब की दुकान देखकर हैरान टीम दंग रह गई। निगम के ज्ञान पांडेय ने बताया कि नाला सफ ाई के लिए छोड़ी गई जगह पर अतिक्रमण कर शराब की दुकान खोल ली गई थी। जीडीए के सहायक अभियंता एसपी अरविंद ने दुकान को सील करने का निर्देश दिया। नगर निगम की टीम ने ताला जड़कर दुकान को सील कर दिया। दुकानों के ऊपर पक्का निर्माण कर संचालित होटल मालिक द्वारा अतिक्रमण कर रेलिंग बना ली थी, और सड़क पर ही जेनरेटर भी रखा गया था।
विज्ञापन
टीम ने पांच हजार का जुर्माना काटा तो होटल मैनेजर ने मालिक के ना होने की बात कहने लगा। इसी दौरान पहुंचे सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने पांच हजार रुपये का जुर्माना काटने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम छात्रसंघ चौराहा होते हुए विवि गेट के सामने पहुंची। पंत पार्क के पास ठेले वाले दस्ता देख भाग खड़े हुए। विवि चौराहा होते हुए टीम मोहद्दीपुर चौराहे तक गई। इस पर साइकिल ट्रैक पर प्रतिदिन लिट्टी चोखा की दुकान लगाने वालों ने ठेला हटा लिया।
अतिक्रमण हटाओ टीम में सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जीडीए के जेई ज्ञानेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, अवध अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।