{"_id":"5d9ed9ed8ebc3e01622a2f24","slug":"basti-student-leader-kabir-tiwari-murder-case-police-officials-team-on-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर तिवारी हत्याकांड: जायजा लेने बस्ती पहुंचे एडीजी समेत कई अधिकारी, लोगों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर तिवारी हत्याकांड: जायजा लेने बस्ती पहुंचे एडीजी समेत कई अधिकारी, लोगों से की बातचीत
Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के माहौल का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती भाजपा नेता व एपीएन पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को शहर में छात्रों ने भारी उपद्रव किया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एडीजी के साथ आईजी आशुतोष कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी पंकज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मामले की जानकारी लेने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शहर में भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। साथ ही दुर्गापूजा आयोजकों से भी फीडबैक लिया। बस्ती रोडवेज पुलिस चौकी में भी एडीजी ने कई लोगों से पूछताछ की। घटना पर इनकी रिपोर्ट पेश होने के बाद ही शासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
बता दें कि बस्ती शहर के मालवीय रोड के पास बाइक सवार हमलावरों ने बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे छात्र नेता कबीर तिवारी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। हाथ और सीने के पास गोली लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले गई। इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमें कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
बवाल के बाद डीजीपी ने एएडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय को शहर के हालात का जायजा लेने के लिए भेजा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की टीम आज शहर पहुंची है।