फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bansgaon gangrap with a girl

युवती का मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
bansgaon gangrap with a girl
युवती का मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बांसगांव (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में शनिवार रात युवती का मुंह दबाकर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती जब भी शोर मचाने की कोशिश करती दरिंदे उसका मुंह दबाने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
उनकी चंगुल से छूटी युवती ने घर पहुंचकर आपबीती मां से बताई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवती की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कुबेर सिंह, विमलेश और छोटू सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि झिनक यादव और अनिल यादव फरार हैं। थाने में दर्ज केस के मुताबिक युवती (उम्र 19 साल) शनिवार रात दस बजे के करीब घर के करीब शौच के लिए गई थी। झाड़ी की ओर उसे अकेला पाकर पांचों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवती चीख पुकार ना कर सके इसके लिए उसका मुंह दबाए रखा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को इस बारे में न बताने की धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को पता चला तो हत्या कर देंगे।रविवार की सुबह पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद से ही युवती काफी डरी सहमी हुई है। परिवार के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपियों को सख्त सजा मिले, इसके लिए पुलिस पैरवी करेगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed