फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Banks forged a note in the currency chest

बैंकों के करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिले

Wed, 04 Nov 2015 01:27 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Wed, 04 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिले
विज्ञापन

सतीश कुमार पांडेय
गोरखपुर। चार बैंकों के करेंसी चेस्ट में 102 जाली नोट मिले हैं। यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक और ओरियंटल बैंक की गोरखपुर, देवरिया, महरागंज और बस्ती जिले की शाखाओं में ये नोट फरवरी से सितंबर के बीच जमा कराए गए थे। आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक और यूनियन बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 34100 रुपये के जाली नोट कब्जे में लेकर कैंट पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
लखनऊ में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक  उमेश शर्मा ने एसएसपी को चिट्ठी लिखकर गोरखपुर में सेंट्रल बैंक , ओरियंटल बैंक और इलाहाबाद बैंक में 74 जाली नोट मिलने की जानकारी दी। 15600 रुपये के जाली नोटों में 100 रुपये के 56, 500 रुपये के 16 और एक हजार के दो नोट शामिल है। आरबीआई के करेंसी चेंस्ट में ये नोट गोरखपुर के अलावा देवरिया, महराजगंज, बस्ती की शाखाओं से पहुंचे। श्री शर्मा ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का अनुरोध किया।  
विज्ञापन

इसके अलावा यूनियन बैंक की बेतियाहाता शाखा के सहायक महाप्रबंधक ने तहरीर देकर फरवरी और मई के बीच गोरखपुर के साहबगंज, गीता वाटिका, देवरिया, बरहज, निचलौल, आनंदनगर, सिसवा ब्रांच में भी 28 जाली नोट मिलने की जानकारी दी। 18500 रुपये कीमत के नोटों में एक हजार के नौ और पांच सौ के 19 नोट शामिल हैं। दोनों मामलों में कैंट पुलिस  ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed