{"_id":"5dd1a34b8ebc3e55071afee1","slug":"bank-officer-arrest-in-threat-case-gorakhpur-city-news-gkp3296886173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के विध्धि अध्धिकारी ने दी थी क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के विध्धि अध्धिकारी ने दी थी क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी
विज्ञापन
मुंबई के विधि अधिकारी ने दी थी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी
गोरखपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के विधि अधिकारी तालिब अंसारी ने गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा को धमकी भरा मेल भेजा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। गोरखपुर निवासी और मुंबई में तैनात रहे आरोपी तालिब ने काम के बोझ से परेशान होकर क्षेत्रीय प्रबंधक को धमकी दी थी।
जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को क्षेत्रीय प्रबंधक को आधी रात धमकी भरे मेल आए थे। बैंक के विधि प्रबंधक ने मामले में कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। एसएसपी ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि धमकी भरी यह मेल मुंबई स्थित सेंट्रल बैंक के ऑफिस से सेंड की गई थी। एलबी (लाल बच्चा) झा का मुंबई से ही गोरखपुर ट्रांसफर हुआ था, लिहाजा पुलिस को बैंक कर्मचारियों पर ही शक था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया है। काम के बोझ से परेशान होकर विधि अधिकारी ने ही धमकी भरा मेल भेजा था।
मुंबई से स्थानांतरण के बाद आए थे एलबी झा
बिहार के मधुबनी निवासी एलबी झा गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास स्थित मिलेनियम सिटी में मकान बनवा कर रहते हैं। प्रमोशन के बाद जून से कोतवाली क्षेत्र के एडी टॉवर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई में तैनात थे। वहीं आरोपी बैंक अधिकारी गोरखपुर का निवासी है और मुंबई में उसका स्थानांतरण हुआ था।