{"_id":"5bfd5b2bbdec22419e1f4423","slug":"bank-manager-was-fined-three-lakh-nepalese-rupees-for-crossing-border-without-paying-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टोल टैक्स दिए नेपाल में घुसने की मिली सजा, भरना पड़ा मोटा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टोल टैक्स दिए नेपाल में घुसने की मिली सजा, भरना पड़ा मोटा जुर्माना
भाषा, गोरखपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारत नेपाल सीमा पर बिना टोल टैक्स दिये सीमा पार करने के आरोप में एक बैंक मैनेजर को नेपाल पुलिस ने तीन लाख नेपाली रूपये का जुर्माना लेकर रिहा कर दिया।
बैंक मैनेजर तीन दिन पहले अपनी कार से बिना टोल टैक्स दिये सीमा पार कर गया था। बाद में नेपाल पुलिस ने उसे पकड लिया था और उसकी कार जब्त कर ली थी ।
नेपाल पुलिस के मुताबिक चित्रकूट जिले का रहने वाला बैंक मैनेजर पुष्पराज सिंह बढ़नी भारत नेपाल सीमा के रास्ते नेपाल गया था। उसके साथ पत्नी और एक दोस्त भी था । वह शनिवार को बिना टोल टैक्स दिये नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गया था लेकिन नेपाल के स्यांगजा जिले में पुलिस ने जांच के दौरान उसे पकड. लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर भारत नेपाल सीमा पर भैरवां पुलिस चौकी के हवाले कर दिया जहां वह तीन लाख नेपाली रूपये का जुर्माना देकर रिहा हुआ।
बेहयया नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा ने बताया कि एक बैंक मैनेजर को बिना टोल टैक्स देने के कारण हिरासत में लिया गया था लेकिन जुर्माना जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।