{"_id":"572b72954f1c1b56665cd018","slug":"ban-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार स्कूली बसों पर फिर सख्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार स्कूली बसों पर फिर सख्ती की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 05 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
मेंटेनेंस न होने से होती हैं दुर्घटनाएं
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दौड़ रही बीमार स्कूली बसों के खिलाफ एक बार फिर सख्ती की तैयारी है। डीएम ओएन सिंह ने परिवहन और यातायात विभाग के अफसरों को अभियान चलाकर ऐसी बसों की जांच करने और अनफिट पाए जाने पर बसों को सीज करने का निर्देश दिया है।
करीब दो महीने पहले भी डीएम ने अनफिट स्कूली बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। परिवहन महकमे ने एक -दो बसों के खिलाफ कार्रवाई कर इस निर्देश की खानापूर्ति करी दी थी हालांकि उस दौरान ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में 73 अनफिट बसें चलती मिली थी। इनमें से करीब 20 बसें अभी भी चल रही हैं।
डीएम ने कहा कि स्कूली बसों की जांच के दौरान यह भी चेक किया जाए कि उन पर चालक और स्कूल का नाम व मोबाइल नंबर लिखा गया है कि नहीं। यही नहीं चालकों के जो नाम लिखे गए हैं, उसे भी जांच लिया जाए कि वहीं चालक गाड़ी चला रहा है या कोई दूसरा। प्राय: ऐसा होता है कि सत्र के बीच में ही चालक बदल जाते हैं और बसों पर पुराने चालकों का ही नाम-नंबर चलता रहता है।