फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ayodhya decision and roadways buses were empty

घरों से नहीं निकले यात्री, खाली गईं बसें

Sun, 10 Nov 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ayodhya decision and roadways buses were empty
रेलवे बस स्टेशन पर रोज के अपेक्षा आज भीड़ बहुत कम था।
घरों से नहीं निकले यात्री, खाली गईं बसें
विज्ञापन

गोरखपुर। राम मंदिर पर फैसले के दिन शनिवार को लोगों ने घर से निकलना छोड़ना मुनासिब नहीं समझा। इससे रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या काफी कम दिखी। लगभग सभी बसें खाली ही अपने अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं।
शनिवार को राम मंदिर पर फैसला होने की जानकारी होेने के बाद शुक्रवार की शाम को ही लंबी दूरी की यात्रा करने वालों ने यात्रा करने का मन बदल दिया। हालांकि कम दूरी के यात्री आम दिनों की तरह ही सफर करते नजर आए। दिल्ली, कानपुर एवं लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर आदि रूटों की अधिकतर बसें खाली रहीं। वहीं कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर संतकबीर नगर आदि लोकल बसों में आम दिनों की तुलना में तोड़ी कम भीड़ रही।
विज्ञापन

बसों का किया रूट डायवर्जन
परिवहन विभाग ने अयोध्या होकर लखनऊ, कानपुर एवं दिल्ली आदि शहरों को जाने वाली बसों का रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात से कर दिया था। इन बसों को दो रूट से चलवाया गया। पहला रूट खजनी, अकबरपुर तो दूसरा रूट डुमरियागंज, अतरौला होते हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसले को लेकर आम दिनों की तुलना में आधे से भी कम यात्री थे। इससे रोडवेज को आर्थिक क्षति हुई है। - डीवी सिंह, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed