{"_id":"570d20554f1c1b2c074a6ab8","slug":"automatic-milk-factory-in-harriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरैया में स्वचालित दुग्धशाला का भूमिपूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरैया में स्वचालित दुग्धशाला का भूमिपूजन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
हरैया मे स्वचालित दुग्धशाला का भूमि पूजन करते राज्य मंत्री रामकरन आर्य, जिलाधिकारी व अन्य ।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड हरैया में आधुनिक स्वचालित दुग्धशाला के निर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया। करीब 78 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाली इस दुग्धशाला की क्षमता प्रतिदिन एक लाख लीटर होगी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास में पशुपालन मजबूत आधार है इससे जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकता है। स्वस्थ्य जीवन के लिए दूध आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में दूध का प्रति व्यक्ति औसत काफ ी कम है। इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । इन सभी योजनाओं में प्रदेश सरकार अनुदान दे रही है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन की कार्य योजनाओं की जानकारी देने वाले मुख्यमंत्री के संदेश को भी पढ़कर सुनाया।
डीएम ओएन सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में खेती पर लागत बढ़ रही है उसके सापेक्ष उत्पादन नही हो रहा है। इसलिए पशुपालन को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों के लिए मार्केटिंग की समस्या पर कहा कि स्वचालित दुग्धशाला के निर्माण से ये समस्या काफ ी हद तक समाप्त हो जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष डा. मोहसिन खान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से डेयरी डद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्लांट के निर्माण से लोगों को शुद्ध दूध मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी , दुग्ध विकास परिषद के राज नारायन यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।