{"_id":"5d7fe8688ebc3e0167560f40","slug":"aushman-youjana-gorakhpur-news-gkp321880292","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज पर भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रृंखला-7 आयुष्मान भारत:
मरीजों को सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज पर भरोसा
गोरखपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज कराने वालों ने अपना विश्वास सरकारी और ट्रस्ट के अस्पतालों पर जताया है। निजी अस्पतालों में भी लोग इस योजना का लाभ लेने पहुंच रहे हैं लेकिन इनमें कुछ ही अस्पताल दो सौ का आंकड़ा पार कर सके हैं।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी डा. एनके पांडेय के अनुसार गोरखपुर में 3.60 लाख परिवार पीएम जेएवाई और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े हैं। पीएम जेएवाई के 98 फीसदी लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड तैयार किया जा चुका है। जिले में यह दोनों योजनाएं एक साथ चल रही हैं। दोनों का पोर्टल एक होने के कारण आंकड़े भी एक साथ हैं। दोनों योजनाओं के तहत जिले में अब तक 9510 मरीजों का इलाज कराया गया है। इनमें से सर्वाधिक 1576 मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। इसके बाद श्री गुरु गोरक्षनाथ नाथ चिकित्सालय में 1126 मरीज पहुंचे। जिले मेें कुल 65 अस्पताल पीएम जेएवाई और सीएम जेएवाई के तहत इंपैनल्ड हैं। इनमें 11 सरकारी और 54 निजी अस्पताल हैं। निजी अस्पतालों में आठ सिंगल स्पेशलिटी और 46 मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। डा. एनके पांडेय के अनुसार निजी अस्पतालों में भी लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में कुछ ही अस्पतालों में दो सौ से अधिक मरीज पहुंच सके हैं।