फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Audition held

भोजपुरी गीतों से बांधा समां

Mon, 08 May 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 08 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Audition held
ऑडिशन देते प्रतिभागी। - फोटो : Amar Ujala
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ  इंडिया (भाई) की ओर से आयोजित ‘के बनी माटी के लाल’ रियलिटी शो का ऑडिशन रविवार को दूसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर बालक इंटर कॉलेज सभागार में हुआ। इसमें गोरखपुर, बिहार, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज आदि के कलाकारों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया।
विज्ञापन


ऑडिशन की शुरुआत क्षेत्रीय संयोजक लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, निर्णायक मंडल के सदस्य राकेश उपाध्याय, गुलाब तिवारी, भोजपुरी कवि मुकेश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर की। ऑडिशन में 55 कलाकारों ने प्रतिभाग किया और विवाह गीत, कजरी, चैता आदि की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बेचन प्रसाद त्रिपाठी ने भोजपुरी गायकों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी पीके लाहिड़ी ने कहा कि भोजपुरी कलाकारों में असीम ऊर्जा है। बस इन्हें मंच की आवश्यकता है जो भाई पूरा कर रहा है।
विज्ञापन


ऑडिशन में मनीष कनौजिया, बीना मिश्रा, बाबुल कुमार, हितेश कुमार, करण कुमार, दीपक कुमार, दिवाकर तिवारी, प्रतिभा पांडे, सजल श्रीवास्तव, अनुपम यादव, सागर मौर्या, निहाल मिश्र, अनन्या सिंह, धनंजय सिंह को निर्णायक मंडल ने सेमीफाइनल के लिए चुना। क्षेत्रीय संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेमीफाइनल के लिए सभी प्रतिभागियों को फोन से सूचना दी जाएगी। इस मौके पर बृज बिहारी दुबे, डॉ. अमर चंद श्रीवास्तव, अरुण, अंबुज आर्र्य, शीतल प्रसाद, शिवेंद्र पांडेय, यशवंत चौधरी, विजय शंकर विश्वकर्मा, रामदरश शर्मा, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सारिका श्रीवास्तव, चित्रा देवी, अमन श्रीवास्तव, मलय मिश्र, सुनीषा, रतन श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed