{"_id":"572dfb644f1c1b61145cf318","slug":"attendents-strike-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 May 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल भाजपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल शख्स को दूसरे वार्ड में भर्ती करने को लेकर बरती गई लापरवाही को लेकर घर वालों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा मचाया। छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट नहीं किया जा सका था। बाद में हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष की पैरवी के बाद ही उसकी व्यवस्था हो सकी।
बेलीपार के हरदिया निवासी भागीरथी निषाद को शुक्रवार को गोली लगी थी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद उन्हें पीओपी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। सीनियर डॉक्टर ने सुबह जांच के बाद उसे पुरानी इमरजेंसी के सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट करने को कहा। मगर कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें शिफ्ट नहीं किया। सुबह ग्यारह बजे जब घर वालों ने इस बारे में पूछताछ की तो स्टाफ ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद घर वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचे हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष ने जब इस बाबत बात की तो छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी की बात सामने आई और जिस वार्ड में भर्ती करना था बिना छोटे सिलिंडर के नहीं ले लाया जा सकता था। बाद में उसकी व्यवस्था की गई, तब जाकर मरीज को शिफ्ट किया जा सका।