{"_id":"5d62e6aa8ebc3e93c41892d6","slug":"attempt-to-rape-gorakhpur-city-news-gkp3189550117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा का मुंह बांधकर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा का मुंह बांधकर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
टीनशेड में सोई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
तरकुलहा (गोरखपुर)। गांव के घर में सो रही किशोरी (12) के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में घुसे शख्स ने अकेली सो रही बच्ची का मुंह दुपट्टे से बांधकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर उसे बच्ची को ले जाने लगा, लेकिन उसके शोर मचाने पर आरोपी को पिता ने दबोच लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कुशीनगर के हाटा इलाके के वार्ड नंबर तीन निवासी शिवहरी कुमार के रूप में हुई।
थाने में दर्ज केस के मुताबिक किशोरी टीनशेड में सोई थी। आरोप है कि इसी दौरान रविवार की भोर में एक शख्स घर में घुस गया। उसने छात्रा का मुंह दुपट्टे से बांध दिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर वह उसे लेकर जाने लगा, लेकिन किशोरी ने शोर मचा दिया। ऐसे में पिता की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। आरोपी की गांव वालों ने पिटाई पुलिस को सौंप दिया। रविवार की दोपहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर घर में घुसकर किशोरी से जबरदस्ती करने, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।