{"_id":"58f234854f1c1b1c11cf5d9f","slug":"artists-played-the-role-in-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल को छू गया आरोप का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल को छू गया आरोप का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगाश्रम संस्था की ओर से अर्द्धनिर्मित प्रेक्षागृह को पूरा कराने की मांग लेकर जारी रंगाश्रम आंदोलन की 1256वीं कड़ी में शनिवार को ‘आरोप’ नाटक का मंचन हुआ। रंगाश्रम के अधूरे मंच पर हुए इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी केसी सेन ने किया। नाटक के जरिए बताया गया कि कैसे हम आत्मकेंद्रित होकर बिना जाने-बूझे दूसरों पर आरोप लगाने लगते हैं। संवेदनशील कथानक को कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया।
नाटक की शुरुआत अस्पताल के दृश्य से होती है। एक शख्स का बेटा पेड़ से गिर जाता है तो वह उसे लेकर अस्पताल आता है। मौके पर डॉक्टर को न पाकर वह भड़क जाता है। मरीज की हालत देखकर कंपाउंडर डॉक्टर को फोन करता है। कुछ देर में डॉक्टर आते हैं और मरीज को देखने में जुट जाते हैं। इलाज के बाद चिकित्सक जाने लगते हैं तब भी भड़का तीमारदार लापरवाही और कामचोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें कोसता है। डॉक्टर बिना प्रतिक्रिया दिए चले जाते हैं, मगर तीमारदार का गुस्सा कम नहीं होता।
इस पर कंपाउंडर झल्ला उठता है और तीमारदार को फटकारते हुए बताता है कि कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर पर अनर्गल आरोप लगाने से पहले आपको उनके बारे में जानना चाहिए। कल एक्सीडेंट में उनके बेटे की मौत हो गई। जिस वक्त आप आए थे तब वह घाट पर थे। जानकारी दी तो वह इस परिस्थिति में भी आपके बेटे को बचाने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सच्चाई जानकर तीमारदार को अपने किए पर पछतावा होता है और वह दौड़कर डॉक्टर के पास पहुंचता है। अपने किए पर शर्मिंदा होते हुए उनसे माफी मांगता है। मंच पर विवेक शुक्ल, अमित, आदर्श, राकेश यादव, मनोज आदि ने पात्रों को सजीव कर दिया।