फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Army jawan slapped by constable in maharajganj

सेना के जवान को सिपाही ने जड़ा थप्पड़ , युवाओं ने सड़क पर किया हंगामा

Fri, 22 Mar 2019 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Army jawan slapped by constable in maharajganj
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

शहर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय गेट के पास शुक्रवार की देर शाम सेना के जवान को एक सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया। जिससे माहौल गर्म हो गया। जवान के पक्ष में तमाम युवाओं ने हंगामा करते हुए कॉलेज मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। यह देख पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। वहीं, थप्पड़ मारने वाले सिपाही धिरे से खिसक लिया। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को समझाने का प्रयास करने लगी।

विज्ञापन


सेना के जवान ने कहा कि बाइक किनारे खड़ा करना अपराध के दायरे में आता है तो चालान करना चाहिए। सिपाही ने किस अधिकार के तहत थप्पड़ मारा है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, पुलिस का तर्क है कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। कार्रवाई करने की बात कही गई थी। थप्पड़ नहीं मारा गया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मणिकांत पांडेय मुंडेरा कला गांव के रहने वाले हैं। यह सेना के जवान हैं। होली की छुट्टी पर घर आए हैं। वह श्रीनगर में तैनात हैं। उनका गांव शहर से सटा हैं। शाम को बाइक से शहर में जरूरी काम से आए थे। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास बाइक किनारे लगाकर फोन से बात करने लगे। इतने में एक सिपाही आया तो बगैर कुछ कहे एक थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही ने कहा कि सड़क के किनारे मोबाइल से बात मत करो। सिपाही ने जब सेना के जवान को थप्पड़ मार दिया तो आस पास के युवा आक्रोशित हो गए। शहर के तमाम युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज मार्ग को जाम कर दिए। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए सदर कोतवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर सभी को शांत कराने का प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Army jawan slapped by constable in maharajganj
घटनास्थल पर मौजूद प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शचिंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि सेना के जवान का अपमान ठीक नहीं है। देश की सेवा करने वाले जवान के साथ ऐसा बर्ताव बेहद निन्दनीय है। आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि युवाओं का समझा कर मामले को शांत करा गया दिया है। आरोपी आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ। उधर, सेना के जवान मणिकांत का कहना है कि आरक्षी को अपनी गलती माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed