फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ANM manisha suicide news in gorakhpur

जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम की मौत

Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ANM manisha suicide news in gorakhpur
मृत एएनएम मनीषा की फाइल फोटो।
जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर तैनात संविदा कर्मी मनीषा (26) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुरुआती जांच में छत से गिरकर मौत की बात सामने आई थी लेकिन पति शशिभूषण ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
बिहार के समस्तीपुर निवासी शशिभूषण की पत्नी मनीषा स्वास्थ्य केंद्र के पास किराए का मकान लेकर रहती थीं। रविवार सुबह उनका शव घर के पीछे स्थित खेत में मिला। आशंका जताई गई कि रात में बातचीत के दौरान छत से गिरकर उनकी मौत हुई होगी लेकिन मौके पर पहुंचे पति ने हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पति हर रविवार को समस्तीपुर से आते थे।
विज्ञापन

मनीषा के आत्महत्या किए जाने की भी आशंका जताई गई। माना जा रहा है कि उसने मकान की तीसरी मंजिला से कूद कर जान दी है। जबकि पति का सवाल है कि वह आत्महत्या क्यों करेगी। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उधर, पुलिस का कहना है कि मनीषा के घरवाले पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं, उसी के बाद पति ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी शादी
मनीषा की छह माह पहले ही शशि भूषण से शादी हुई थी। नौकरी के सिलसिले में मकान में अकेले ही किराए पर रहती थी। उसके पति पिछले रविवार को आए थे। पुलिस के मुताबिक तीन मंजिला मकान के तीनों फ्लोर पर किरायदार ही रहते हैं। मकान मालिक दूसरे मकान में रहते हैं। भूमि तल कर एक दंपति और बुजुर्ग मां रहती हैं। पहली मंजिल पर मनीषा रहती थी जबकि दूसरी पर दो महिला शिक्षिकाएं रहती हैं।

तीन दिन पहले पति से हुई थी बात
मनीषा के पति शशि भूषण ने बताया कि मनीषा से उनकी तीन दिन पहले बात हुई थी। शशि भूषण ने बताया कि शनिवार या रविवार को वह उनसे मिलने आता था। पिछले रविवार को भी आया था। बताया कि रविवार को गोरखपुर के लिए घर से निकला था रास्ते में था तभी पुलिस का फोन आया और मनीषा के मौत की खबर मिली। शशि भूषण ने कहा कि मनीषा आत्महत्या नहीं कर सकती है उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed