फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   an woman beaten

महिला को रस्सी से बांधकर की पीटाई

Tue, 27 Aug 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
an woman beaten
आरोपी की मां को बांधकर पीटा
विज्ञापन

- विवाहित बेटे पर है हाईस्कूल की छात्रा को भगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। गांव की एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी की मां को बांध कर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के घर वालों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की है। इससे पहले किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

किशोरी गांव के निकट संचालित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन शाम को वापस नहीं आई। गांव के ही एक 27 वर्षीय युवक पर उसे भगा ले जाने का आरोप है। युवक विवाहित है और तीन बच्चों का पिता है। एक सप्ताह पूर्व उसने बच्चों के साथ पत्नी को मायके भेज दिया था। रविवार को वह रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। उधर, सोमवार को किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शाम को किशोरी के पिता कुछ लोगों के साथ आरोपी के दरवाजे पर पहुंचे। उस समय घर में केवल आरोपी की मां थी, पिता कहीं गए हुए थे। बताया जाता है कि नाराज लोगों ने पहले द्वार पर खड़े ट्रैक्टर पर गुस्सा निकाला और फिर घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने आरोपी की मां को रस्सी से बांध कर पीटा। नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को भगाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के साथ मारपीट की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed